पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 'विकसित राष्ट्र' बनेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

देहरादून, 24 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

देहरादून में सीएम धामी ने ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री न केवल एशिया में, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। कार्तिक पूर्णिमा और गुरुपर्व के इस अवसर पर मैं गुरु महाराज से प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करूंगा और कामना करूंगा कि हमारा देश आने वाले कई वर्षों तक उनके नेतृत्व का लाभ उठाता रहे। उनके नेतृत्व में भारत एक 'विकसित भारत' बने।

प्रकाश पर्व का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि मैं गुरु नानक देव जी को नमन करता हूं और प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें, कड़ी मेहनत करें, सबके साथ अच्छा व्यवहार करें और दूसरों की तरक्की में हर संभव योगदान दें। इसी प्रकार से हम सभी लोग सभी त्योहारों और पर्वों को एक साथ मिलकर मनाते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव की तीन प्रमुख शिक्षाएं हमें परमात्मा का स्मरण करने, ईमानदारी से परिश्रम कर आजीविका अर्जित करने और अपनी कमाई को दूसरों के साथ साझा करने की प्रेरणा देती हैं। इन शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। सिख परंपरा में निहित ‘सरबत दा भला’ की भावना हमें सभी के सुख और कल्याण की कामना करना सिखाती है। सिख समाज ने सेवा, साहस और समर्पण की गौरवशाली परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। देश की सीमाओं की रक्षा, आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों तथा जरूरतमंदों की सहायता में सिख समाज का योगदान अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज की आस्था से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के खुलने से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का मार्ग सुगम हुआ है। देवभूमि उत्तराखंड का सिख परंपरा से गहरा आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। श्री गुरु नानक देव की यात्राओं से जुड़ी स्मृतियां प्रदेश में आज भी श्रद्धापूर्वक संजोई जाती हैं। उत्तराखंड में स्थित श्री हेमकुंड साहिब विश्वभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गोविंदघाट से श्री हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे के निर्माण को मंजूरी दी है। इस रोपवे के निर्माण से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी तथा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story