पीएम मोदी की अपील पर अमल करने की जरूरत, उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा सुदर्शन पटनायक
पुरी, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट को देखते हुए देश की जनता से ईंधन खपत कम करने, सोना न खरीदने जैसी सात अपील की हैं। पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश के विकास और समस्याओं से निजात पाने के लिए पीएम की अपील पर अमल करना चाहिए।
सुदर्शन पटनायक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश ऊंचाइयों को छू रहा है, इसी वजह से पूरे विश्व की नजर भारत पर टिकी है। वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी ने देश से सात अपील की हैं। हम सब को यह समझने की जरूरत है कि ये अपीलें देश के हित में कितनी आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने का सपना देखा है। मैं देश के लोगों से आग्रह करता हूं कि पीएम मोदी की इस मुहिम में जुड़ें। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पीएम की अपील पर अमल कर हम देश को और मजबूत बना सकते हैं। जिस तरह से कोविड काल में हमने एकजुटता दिखाई थी, उसी तरह इस बार हमें एक साथ होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम से लेकर स्वदेशी अपनाने तक को अपनाने से देशहित और आर्थिक मजबूती की नई दिशा मिलेगी। स्वदेशी अपनाने से अपने देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी और दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी।
सुदर्शन पटनायक ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने से ऊर्जा खपत कम होगी और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। देश को विकसित बनाने के लिए हम सब को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोगी की अपील की है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 May 2026 6:19 PM IST












