- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पत्नी से विवाद करने के बाद घर से...
दर्दनाक मौत: पत्नी से विवाद करने के बाद घर से निकला, 115 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ कर युवक ने लगाई छलांग

Nagpur News. एमआईडीसी बोरी थानांतर्गत टाकलघाट इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने फिल्मी अंदाज में हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। मृतक का नाम अनिल रामनिज पटेल (27), मध्यप्रदेश निवासी बताया जा रहा है। वह वर्तमान में गंगापुर झोपड़पट्टी इलाके में किराए से रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था और इसी लत ने आखिरकार उसकी जान ले ली। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी युवक की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।
मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अनिल शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से फिर शराब के लिए पैसे मांगने लगा। पत्नी ने पहले 300 रुपए दिए, लेकिन ज्यादा रकम मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में अनिल घर से निकलते समय कथित तौर पर जान देने की बात कहकर चला गया। वह कह रहा था कि ‘मैं अब जिंदा नहीं रहूंगा’। कुछ ही देर बाद लोगों ने उसे पास के 220 केवी हाईटेंशन लाइन के करीब 115 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ते देखा। पत्नी और आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते उसने टावर के ऊपरी हिस्से में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़े -एयरपोर्ट पर लगा मिड-प्वाइंट रनवे विजुअल रेंज सिस्टम, पायलट, एटीसी को मिलेगा सटीक विजिबिलिटी अपडेट
बिजली विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एमआईडीसी बोरी पुलिस थाने की टीम, अग्निशमन विभाग और बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम टावर पर चढ़ी और शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   11 May 2026 7:29 PM IST













