- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चढ़ने लगा पारा, सताने लगी गर्मी, तीन...
सताने लगी गर्मी: चढ़ने लगा पारा, सताने लगी गर्मी, तीन दिन राहत मिलने के बाद धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान

Nagpur News. तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने के बाद तापमान फिर एक बार धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सोमवार से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी फिर सताने लगी है। रविवार को तेज धूप के कारण दिन भर गर्मी का अहसास हुआ। रात को गर्मी के साथ उमस महसूस हुई। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम प्रणाली कमजोर पड़ गई है, जिस कारण तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। तेज धूप खिलने से गर्मी ज्यादा महसूस होगी। राजस्थान के ऊपर प्रति चक्रवात बना है, जिससे गर्म हवा आ रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुष्क होती हैं। सोमवार को सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर में अच्छी धूप खिलेगी आैर त्वचा को चटके महसूस होने की संभावना है। घरेलू बादलों का असर हुआ, तो जिले में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है।
यह भी पढ़े -एयरपोर्ट पर लगा मिड-प्वाइंट रनवे विजुअल रेंज सिस्टम, पायलट, एटीसी को मिलेगा सटीक विजिबिलिटी अपडेट
छह घंटे गुल रही बिजली, पूर्व सूचना नहीं देने से लोगों में नाराजगी
रविवार को सदर व आसपास के इलाके में 6 घंटे तक बिजली गुल रही। बगैर सूचना के विद्युत कटौती से परिसर के लोगों में महावितरण के प्रति काफी नाराजगी है। हर बुधवार को तय समय तक बिजली गुल रहती है। ऊपर से अन्य दिनों में भी लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को सदर, बिजली नगर, धोबीपुरा, बुद्धविहार परिसर, राजभवन गार्डन परिसर बस्ती में सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली गुल रही। बताया गया कि मनपा की तरफ से ओवरहेड लाइन को अंडर ग्राउंड करने का काम किया गया। इस कारण सदर व आसपास के एरिया की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। महावितरण ने इसकी कोई पूर्व सूचना देना जरूरी नहीं समझा। इसके अलावा भी शहर में कई जगह कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रही।
Created On :   11 May 2026 7:13 PM IST












