निगरानी: ट्रेनों पर पथराव करने वालों पर ड्रोन से नजर, आरपीएक को मिले दो नए कैमरायुक्त ड्रोन

ट्रेनों पर पथराव करने वालों पर ड्रोन से नजर, आरपीएक को मिले दो नए कैमरायुक्त ड्रोन
  • नए बॉडी वॉर्म कैमरे की मांग
  • फरार हो जाते हैं आरोपी
  • आरपीएक को मिले दो नए कैमरायुक्त ड्रोन

Nagpur News. सचिन मोखारकर. रेल गाड़ियों पर अक्सर पत्थर फेकने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे कई यात्री जख्मी भी हो जाते हैं। पत्थर फेकने वाले आसानी से आरपीएफ की पकड़ में नहीं आते हैं, इसलिए अब ड्रोन से इन पर नजर रखी जाने वाली है। दपूम रेल्वे नागपुर की आरपीएफ को हाल ही में 2 कैमरा लगे ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। हालांकि पहले से 1 ड्रोन कैमरा निगरानी कर रहा था। इन ड्रोन से सेक्शन में उन स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, जहां गाड़ियों पर पत्थर फेके जाते हैं। अधिकारियों की मानें, तो और 3 कैमरा लगे ड्रोन 6 महीने के भीतर मिलने वाले हैं।

फरार हो जाते हैं आरोपी

गत कुछ महीनों की बात करें, तो ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेके गए थे। आरपीएफ ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश करती है, लेकिन आरोपी घटना स्थल से गायब हो जाते हैं। इससे इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। अब आरपीएफ ने इन पर लगाम कसने की पूरी तैयारी की है। इन कैमरों की मदद से पत्थर फेकने वालों पर रोज नजर रखी जाएगी।

नए बॉडी वॉर्म कैमरे की मांग

आरपीएफ के पास 84 बॉडी वॉर्म कैमरे हैं। इन कैमरों को कंधों पर या पॉकेट के पास लगाकर आरपीएफ के सिपाही हर संवेदनशील घटनाओं पर नजर रख सकते हैं। उसका फायदा भी लिया जा रहा है, लेकिन इनकी वीडियो क्वालिटी कम है, साथ ही रिकॉर्डिंग की क्षमता भी कम है। अब रेल्वे बोर्ड से उच्च स्तरीय क्षमता वाले कैमरों की मांग की गई है।

Created On :   11 May 2026 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story