पीएम मोदी की विदेश नीति पर बोलीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी, 'पहले अपने देश और लोगों के बारे में सोचना जरूरी है'

पीएम मोदी की विदेश नीति पर बोलीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी, पहले अपने देश और लोगों के बारे में सोचना जरूरी है
ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हुए हैं। किसी भी देश के नेता का पहला फर्ज है कि वह अपने देश और लोगों के बारे में सोचें।

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी। उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ की और कहा कि उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हुए हैं। किसी भी देश के नेता का पहला फर्ज है कि वह अपने देश और लोगों के बारे में सोचें।

एलनाज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा, ''पीएम मोदी ने कई देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं। भारत जैसा बड़ा और आबादी वाला देश संभालना आसान नहीं है, लेकिन भारत ने इस्लामिक देशों से लेकर इजराइल तक सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि भारत का नेतृत्व अपने लोगों की सुरक्षा और हित को सबसे पहले रखता है।''

एलनाज ने आगे कहा, ''अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ ऐसे फैसले होते हैं, जिनसे मैं एक ईरानी के तौर पर सहमत नहीं हूं, लेकिन सच यह है कि पहले देश आता है। पहले अपने लोगों के बारे में सोचना चाहिए। मुझे ईरान में यह चीज नजर नहीं आती। हमारे शासन को हमारी परवाह नहीं है।''

एलनाज नौरोजी लंबे समय से ईरान के मौजूदा शासन की आलोचना करती रही हैं। वह कई बार सोशल मीडिया पर ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की नीतियों के खिलाफ बोल चुकी हैं। हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हमलों के बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर इस जंग में कोई भी आम नागरिक मारा जाता है तो उसके लिए ईरान की सरकार जिम्मेदार होगी।

एलनाज ने पहले भी कहा कि वह अपने देश ईरान वापस नहीं जा सकतीं, क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है।

ईरान में जन्मीं एलनाज बचपन में ही अपने परिवार के साथ जर्मनी चली गई थीं, और बाद में भारत आकर उन्होंने फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। वह 'सैक्रेड गेम्स', 'तेहरान', और 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 10:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story