कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026  पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की है। अब तक इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 38 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर लिए हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी है।

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की है। अब तक इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 38 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर लिए हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रीति को बधाई देते हुए लिखा कि 54 किलोग्राम महिला बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर प्रीति का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है। उन्हें बधाई। आगे भी उनके लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

जैस्मिन लैम्बोरिया को बधाई देते हुए पीएम ने लिखा कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम महिला बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर जैस्मिन लैम्बोरिया को बधाई। उनकी मेहनत और निरंतरता उनकी सफलता में साफ दिख रही है। उनके लिए मेरी शुभकामनाएं।

पीएम मोदी ने प्रवीण चिथ्रावेल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चिथ्रावेल ने रजत पदक जीता और अपने खेल जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया, यह जानकर बहुत खुशी हुई। उन्हें बधाई। आगे की यात्रा के लिए उन्हें हर सफलता की शुभकामनाएं।

सेल्वा प्रभु थिरुमरन के कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने वाले सेल्वा प्रभु थिरुमरन पर गर्व है। उन्हें बधाई। आने वाले समय में वह और बेहतर प्रदर्शन करें।

शुभम जुयाल के रजत पदक जीतने पर पीएम मोदी ने लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले शुभम जुयाल पर मुझे अत्यंत गर्व है। उनकी दमदार तकनीक और खेल के प्रति समर्पण सराहनीय है। यह उपलब्धि उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियों की ओर ले जाए।

प्रधानमंत्री ने जदुमणि सिंह मांडेंगबाम की सराहना करते हुए एक्स पर लिखा कि ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 55 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले जदुमणि सिंह मांडेंगबाम की सफलता उनके साहस, अनुशासन और दृढ़ता का परिणाम है। आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

पीएम ने सोमन राणा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है। पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने इस स्पर्धा में भारत का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड हासिल किया है। प्रतियोगिता के दौरान उनका ध्यान और अटूट संकल्प साफ दिखाई दिया। उन्होंने साक्षी को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की 51 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में साक्षी ने दमदार प्रदर्शन और निर्णायक जीत के साथ प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता। वह आगे भी नई ऊंचाइयां छुएं।

प्रिया घंगास को बधाई देते हुए पीएम ने लिखा कि महिलाओं की 60 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में प्रिया घंगास ने शानदार स्वर्ण पदक जीता। यह उनकी असाधारण कौशल और मानसिक मजबूती को दर्शाता है। पीएम ने उन्हें भी बधाई दी और उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

अरुंधति चौधरी को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि ने ग्लासगो गेम्स में महिलाओं के 70 किग्रा बॉक्सिंग इवेंट में शानदार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बेहतरीन तकनीक और अटूट आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आने वाले वर्षों में उन्हें और भी सफलताएं मिलें।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि महिलाओं के 75 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर लवलीना बोरगोहेन पर गर्व है। उन्होंने अपने सभी मुकाबलों में शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। उनका समर्पण और निरंतरता देश भर के एथलीटों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि सचिन सिवाच को पुरुषों के 60 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट में मिली इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई। वह कई युवा बॉक्सर्स को प्रेरित करेंगे। उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वे हमेशा भारत का मान बढ़ाते रहें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2026 12:22 AM IST

Tags

Next Story