पीएम मोदी ने 'कलारी' का किया जिक्र तो उधमपुर लोग बोले- हमारे लिए गर्व की बात
उधमपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के 'कलारी' और गुजरात के 'टोपली नु पनीर' का विशेष जिक्र किया। इसे लेकर लोगों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।
इसे लेकर आशा शर्मा ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलारी का जिक्र किया। इसको जीओ टैग पहले ही मिल चुका है। मौजूदा वक्त में कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला। ये डोगरा का फेवरेट प्रोडक्ट है। दूध से कलारी बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इसको (कलारी) बड़ी उपलब्धि तक पहुंचाया।
उधमपुर के रहने वाले गगन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कलारी की बात की। कलारी हमारी लोकल ट्रेडिशन डिश है। पिछले बार चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी जब यहां आए थे, तब उन्होंने कलारी का जिक्र किया था। पीएम ने कहा था कि जब मैं उधमपुर आऊंगा तो कलारी खाऊंगा। इसको जीओ टैगिंग मिल चुकी है। कलारी से हमारा बिजनेस बढ़ा है और उधमपुर की लोकप्रियता बढ़ी है। कलारी के नाम से हमको जाना जा रहा है। पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने हमको सौगात दी है।
उधमपुर की रहने वाली नीतू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कलारी का जिक्र किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे कलारी देशभर में फेमस हो गई है। कलारी को पहले ही जीओ टैग मिल चुका है। कलारी के व्यवसाय में बेरोजगार लोग भी जुड़ रहे हैं, जिससे उनको रोजगार मिल रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 April 2026 10:13 PM IST












