पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य के लिए उठाए हर जरूरी कदम भाजपा

पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य के लिए उठाए हर जरूरी कदम भाजपा
लोकसभा में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। हालांकि, बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिस पर अब भाजपा सांसद ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। हालांकि, बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिस पर अब भाजपा सांसद ने पलटवार किया है।

बुधवार को सदन में बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता की गई और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश दिया गया। राहुल गांधी के इन आरोपों को भाजपा नेता ने तथ्यों से परे और राजनीति से प्रेरित बताया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद अजीत माधवराव गोपचडे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी की हरकतें बचकानी है। विपक्ष के नेता के तौर पर अब उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। हम रचनात्मक कामों का समर्थन करते हैं। जब नीट पर चर्चा की मांग उठी, तो हमने चर्चा कराई। हमने छात्रों के भले के लिए नीट पर एक कड़ा कानून भी बनाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मोदी सरकार ने छात्रों और देश के युवाओं के भविष्य के लिए हर जरूरी कदम उठाया है। राहुल गांधी यह बात पचा नहीं पा रहे हैं।"

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "जनता उन्हें पूरी तरह से नकार देगी। कांग्रेस के पास अब बस कुछ ही राज्य बचे हैं और वे भी कांग्रेस-मुक्त हो जाएंगे। राहुल गांधी झूठी बातें और गलत जानकारी फैलाने में माहिर हैं। अजीब बात यह है कि उन्हीं की वजह से पूरे देश में भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है और वे ही कांग्रेस-मुक्त भारत की ओर ले जा रहे हैं।"

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर भी अजीत गोपचडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पहले अपने राजनीतिक हालात और कार्यशैली पर आत्ममंथन करना चाहिए। महाराष्ट्र में उनकी पार्टी की स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई है और अब वह खुद भी डूबना चाहते हैं।

गोपचडे ने कहा कि अमित शाह की बराबरी कोई नहीं कर सकता। उनके नेतृत्व में देश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हुई है, पूर्वोत्तर राज्यों में शांति स्थापित हुई है और आतंकी गतिविधियों में कमी आई है। वर्तमान सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों को मजबूत कर देश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 July 2026 3:47 PM IST

Tags

Next Story