राजनीति: बिहार सीएए लागू करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, मांझी ने भी सराहा

बिहार  सीएए लागू करने के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, मांझी ने भी सराहा
बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया है।

पटना, 11 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा कर 'मोदी की गारंटी' को पूरा किया है।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों को संबल मिलेगा और वे अधिकारपूर्वक अपने उद्गम देश भारत में निवास कर सकेंगे। यह कानून प्रगतिशील और मानवता के हक में है। नागरिकता देने का अधिकार भारत सरकार को है। सभी को इस कानून का स्वागत करना चाहिए।किसी भी राज्य सरकार को इसे रोकने का अधिकार नहीं है।

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस कानून के लागू होने के बाद एक्स पर लिखा, "भारत में लागू हुआ सीएए नागरिकता देने का कानून है। ना कि किसी की नागरिकता छीनने का। सबको इस कानून का समर्थन करना चाहिए। मैं उन तमाम गैर भारतीयों को बधाई देता हूं, जो हमारे देश के विकास में हमारे साथ थे पर कई वर्षों से भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2024 4:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story