पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से महेंद्र प्रताप सिन्हा को बड़ी राहत, बिजली बिल का बोझ हुआ कम

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से महेंद्र प्रताप सिन्हा को बड़ी राहत, बिजली बिल का बोझ हुआ कम
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। जिले के छुरा ब्लॉक के अतरमरा गांव में योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे लाभार्थियों को बिजली बिल के खर्च से राहत मिल रही है। गांव के निवासी महेंद्र प्रताप सिन्हा भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

गरियाबंद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है। जिले के छुरा ब्लॉक के अतरमरा गांव में योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे लाभार्थियों को बिजली बिल के खर्च से राहत मिल रही है। गांव के निवासी महेंद्र प्रताप सिन्हा भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

लाभार्थी का कहना है कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें हर महीने आने वाले भारी बिजली बिल से राहत मिली है और उनके कारोबार को भी फायदा हुआ है।

महेंद्र प्रताप सिन्हा पहले हर महीने करीब एक हजार रुपए से लेकर छह हजार रुपए तक बिजली बिल का भुगतान करते थे। लगातार आने वाले बिल से वह परेशान हो गए थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया। अब उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिली है।

लाभार्थी ने अपने घर पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसकी कुल लागत एक लाख 90 हजार रुपए आई। योजना के तहत उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिली। इस सरकारी सहायता से सोलर पैनल लगवाने में उनके खर्च का बोझ कम हुआ।

योजना के लाभार्थी महेंद्र प्रताप सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने से उन्हें बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार से कुल एक लाख आठ हजार रुपए की सब्सिडी मिली, जबकि इसकी कुल लागत एक लाख 90 हजार रुपए रही।

लाभार्थी ने आगे कहा कि बिजली बिल से बहुत परेशान हो गया था मैं। मुझे बहुत फायदा मिला है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। सोलर पैनल की जो योजना लागू की है, बहुत बढ़िया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Oct 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story