पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के बादलपुर थाने की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है।

ग्रेटर नोएडा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के बादलपुर थाने की पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर को कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक कार के साथ चार मोबाइल फोन, 1,980 रुपए नकद और एक बैंक कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को दादरी से लालकुआं की ओर जाने वाली सड़क पर कूड़ी खेड़ा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पाल, समीर कुमार और रवि कुमार साहनी के रूप में हुई है।

पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी गांजे की तस्करी के लिए ट्रक में बनाई गई एक गुप्त कैविटी का इस्तेमाल करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि कुमार साहनी भुवनेश्वर से ट्रक में गांजा लाकर दिल्ली में दिनेश पाल और समीर कुमार को उपलब्ध कराता था। इसके बाद गांजे को दिल्ली क्षेत्र में थोक और फुटकर दोनों स्तरों पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रक में गांजा छिपाने के लिए बनाई गई गुप्त कैविटी को दिनेश पाल ने करीब दो महीने पहले तैयार करवाया था।

इसका उद्देश्य पुलिस की चेकिंग के दौरान गांजे को पकड़ में आने से बचाना था। पुलिस के अनुसार, दिनेश पाल इस तस्करी गिरोह का प्रमुख बताया जा रहा है। वह वर्ष 2021 में करीब ढाई क्विंटल गांजा बरामद होने के एक मामले में लगभग 15 महीने जेल में भी रह चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पाल पुत्र जय नाथ पाल की उम्र करीब 42 वर्ष है। वह दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी, भाटी माइंस में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव का निवासी है। उसकी शिक्षा पांचवीं कक्षा तक है।

दूसरा आरोपी समीर कुमार पुत्र केशो मंडल करीब 47 वर्ष का है। वह दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार थाना क्षेत्र के शिश महल पार्क, शालीमार गांव में रहता है। वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के टेगड़ा गांव का निवासी है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। तीसरा आरोपी रवि कुमार साहनी पुत्र मनोज साहनी करीब 33 वर्ष का है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरया डीह गांव का निवासी है। उसकी शिक्षा आठवीं कक्षा तक है।

पुलिस बरामदगी के साथ-साथ आरोपियों के संपर्कों, गांजे की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी से होने वाली कमाई के संबंध में जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए है, बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और कार जब्त की गई। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 1,980 रुपए नकद और एक बैंक कार्ड भी मिला है।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई को दिल्ली-एनसीआर में गांजे की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 4:44 PM IST

Tags

Next Story