प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान सुनियोजित, खड़गे की स्क्रिप्ट राहुल गांधी के पास से आती है गौरव वल्लभ

प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान सुनियोजित, खड़गे की स्क्रिप्ट राहुल गांधी के पास से आती है गौरव वल्लभ
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे सुनियोजित बताया।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे सुनियोजित बताया।

भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यह गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित योजना है। कभी आप हिंदुओं को बोलते हो कि उन्हें कुचल दो। आपने अपने भाषणों में एक धर्म विशेष को कहा कि नमाज बाद में पढ़ो, पहले हिंदुओं को कुचल दो। खड़गे के पास यह स्क्रिप्ट राहुल गांधी के यहां से आती है। उन्हीं के कहने पर वह यह सब करते हैं। दोनों में समानता है और वे परिवारवाद के मॉडल को आगे बढ़ाते हैं।"

उन्होंने कहा, "ये परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोगों को एक ही समस्या है कि एक साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री कैसे बन गया। मल्लिकार्जुन खड़गे गाली देते जाएं, देश के लोग गाली का जवाब हमें आर्शीवाद से देंगे। आप गाली दीजिए, हम गाली का जवाब गुड गवर्नेंस से देंगे। उनके प्रवक्ता गाली देते हैं, उनके अध्यक्ष चुने हुए प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। वे संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, क्या उसमें लिखा हुआ है कि वह प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलें?"

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, "गाली देने से वे खुद छोटे बन रहे हैं। इससे उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी, बल्कि इससे वे उतने ही दूर होते जाएंगे। अगले 50 साल तक देश में उनका कोई स्थान नहीं है। वह सिर्फ गाली दे सकते हैं। वे एआईएडीएमके को गाली दे रहे हैं। अगर आज उनसे डीएमके अलग हो जाए तो वह उनको गाली देना शुरू कर देंगे, लेकिन डीएमके उनसे अलग नहीं होगा, क्योंकि परिवारवाद का जो मॉडल खड़गे का ही है, वही मॉडल डीएमके का भी है। खड़गे जैसे अपने परिवार के लोगों को राजनीतिक पदों पर सेट करने पर लगे हैं, वही डीएमके का मॉडल है। कांग्रेस पार्टी को इस घृणा का जवाब हम आगे देंगे और 2047 में विकसित भारत बनाकर देंगे।"

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल इस युग के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी नेता हैं। जो सुचिता के नाम पर राजनीति में आए, उन्होंने करोड़ों रुपए का कंबोड लगाया। जो अपने बच्चों की झूठी कसम खा सकता है, उस व्यक्ति से क्या अपेक्षा की जा सकती है? वे देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं और न्यायपालिका पर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल का मॉडल लोकतंत्र नहीं, बल्कि अफरातफरी का मॉडल है। वे अपनी बातों से न्यायपालिका को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम वो संभव नहीं होने देंगे।"

उन्होंने टीएमसी को घेरते हुए कहा, "सीएम ममता बनर्जी ने हमारे आस्था के कुंभी महाकुंभ के लिए अशब्दों का प्रयोग किया था। उसके लिए अभी तक माफी नहीं मांगी। उनके मन में एक ही धर्म विशेष के लिए प्यार है, और दूसरी कहीं जगह है तो वह घुसपैठियों के लिए है। उनकी राजनीति का आधार तुष्टीकरण है।"

उन्होंने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को घेरते हुए कहा, "पप्पू यादव का बेहद निंदनीय, निम्न-स्तरीय और घटिया बयान है। वो सांसद हैं, और इसकी मर्यादा रखनी चाहिए। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। वो राहुल गांधी के साथ ज्यादा उठ-बैठ रहे हैं और उनकी महिला-विरोधी मानसिकता सामने आ चुकी है। उन्हें राहुल गांधी से कम मिलना चाहिए। उन्हें देश की आधी आबादी से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 11:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story