महंगा ड्रोन टूटा पर बादशाह हुए खुश, बोले- ये तो हिट होने की निशानी है

महंगा ड्रोन टूटा पर बादशाह हुए खुश, बोले- ये तो हिट होने की निशानी है
सिंगर और रैपर बाहशाह जहां अपने चार्टबस्टर गानों की वजह से वाहवाही लूटते हैं। वहीं, गानों की लाइनों को लेकर बादशाह को विवादों का सामना भी करना पड़ता है। मंगलवार को गायक ने अपने गानों के हिट के पीछे का राज बताया।

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सिंगर और रैपर बाहशाह जहां अपने चार्टबस्टर गानों की वजह से वाहवाही लूटते हैं। वहीं, गानों की लाइनों को लेकर बादशाह को विवादों का सामना भी करना पड़ता है। मंगलवार को गायक ने अपने गानों के हिट के पीछे का राज बताया।

मंगलवार को बादशाह ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया रिलीज गाने का बीटीएस वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूट के दौरान एक ड्रोन कैमरा उनके काफी करीब उड़ रहा है। मस्ती के मूड में बादशाह अचानक से ड्रोन की तरफ एक कपड़ा फेंकते हैं। कपड़ा लगते ही ड्रोन अपना संतुलन खो देता है और सीधा जमीन पर जा गिरता है।

आमतौर पर महंगे उपकरणों के टूटने पर कलाकार परेशान हो जाते हैं, लेकिन बादशाह के साथ थोड़ा अलग था। उन्होंने इसे सकारात्मक रूप से लेते हुए दिलचस्प कहानी बताई। उन्होंने लिखा, "हमारे यहां पर शूट के दौरान ड्रोन का टूटना शुभ होता है।"

बादशाह ने अपने पोस्ट में संकेत दिया कि उनके पिछले गानों 'डाकू' और हालिया रिलीज 'टटीरी' के दौरान भी कुछ ऐसे ही वाकये हुए थे।

बादशाह के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आनी तेज हो गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "और, हमारे यहां इसे मार्केटिंग हुक कहते हैं। बाकी फुल सपोर्ट बादशाह भाई।"

बादशाह के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। साल 2024 में रिलीज हुआ गाना 'डाकू' एल्बम 'एक था राजा' का एक चर्चित हिप-हॉप गाना है। इस गाने में बादशाह के साथ शार्वी यादव ने अपनी आवाज दी है और संगीत हितेन ने तैयार किया है। यह गाना अपनी तेज बीट्स, रैप और स्वैग के लिए जाना जाता है।

वहीं, उनका गाना 'टटीरी' इस साल के सबसे विवादित गानों में से एक था। यह मार्च 2026 में रिलीज के बाद आपत्तिजनक लिरिक्स और वीडियो दृश्यों के कारण बड़े विवादों में फंस गया था।

इसको लेकर हरियाणा महिला आयोग ने कानूनी नोटिस जारी किया, जिसके बाद बादशाह ने माफी मांगी और विवादित बोल हटाकर गाना 'टटीरी फिर से' के रूप में दोबारा जारी किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 11:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story