'संकल्प' की सफलता से गदगद शीन दास, नाना पाटेकर संग काम करने को बताया 'गौरव की बात'

संकल्प की सफलता से गदगद शीन दास, नाना पाटेकर संग काम करने को बताया गौरव की बात
अभिनेत्री शीन दास इन दिनों वेब सीरीज 'संकल्प' में अपने किरदार को लेकर तारीफ बटोर रही हैं। इस सीरीज में उन्होंने 'जयंती राय' नाम की एक सशक्त छात्र नेता की भूमिका अदा की है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री शीन दास इन दिनों वेब सीरीज 'संकल्प' में अपने किरदार को लेकर तारीफ बटोर रही हैं। इस सीरीज में उन्होंने 'जयंती राय' नाम की एक सशक्त छात्र नेता की भूमिका अदा की है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए टीम का शुक्रिया अदा करने के साथ दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को भी शेयर किया। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कीं। इसमें फिल्म के कुछ सीन और साथी कलाकारों के साथ की झलक शामिल हैं।

शीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "'संकल्प' का हिस्सा बनना मेरे करियर के लिए बेहद खास पड़ाव रहा है। पूरी टीम का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा करके मुझे 'जयंती' का किरदार दिया।"

अभिनेत्री ने विशेष रूप से प्रकाश झा प्रोडक्शंस, निर्देशक प्रकाश झा, निर्माता दिशा झा के साथ-साथ जियो स्टूडियो और एमएक्स प्लेयर की टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "एक छात्र नेता के रूप में खुद को पर्दे पर उतारना मेरे लिए एक बेहतरीन मौका था।"

अभिनेत्री ने बताया कि इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की मौजूदगी है। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को शीन ने शब्दों में पिरोते हुए लिखा, "नाना सर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए गौरव की बात रही। उनके साथ काम करते हुए मुझे अभिनय की बारीकियों को समझने, देखने और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैं यहां से ढेर सारी यादें, सीख और दिल में बहुत सारी कृतज्ञता लेकर जा रही हूं।"

बता दें कि 10 एपिसोड वाली राजनीतिक थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज 'संकल्प' का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। यह सीरीज पटना में 'मास्टर साहब' नामक एक चतुर व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुरुकुल चलाकर बच्चों को पावर-पॉलिटिक्स की ट्रेनिंग देकर सिस्टम को नियंत्रित करता है। सीरीज में नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर, शीन दास और नीरज काबी जैसे कलाकार शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story