प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी को लेकर खड़गे की बढ़ीं मुश्किलें, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी को लेकर खड़गे की बढ़ीं मुश्किलें, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पर निशाना साधा। इस दौरान खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया। उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए राजनीतिक बयानबाजी की, जिसका विरोध शुरू हो गया है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कानूनी मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भाजपा, विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पर निशाना साधा। इस दौरान खड़गे ने सारी मर्यादाओं को पार कर दिया। उन्होंने अलोकतांत्रिक शब्दों के जरिए राजनीतिक बयानबाजी की, जिसका विरोध शुरू हो गया है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कानूनी मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ उनके उस चौंकाने वाले और शर्मनाक बयान के लिए कड़ी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहा है।

उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ अपमानजनक ही नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर एक खतरनाक और अभूतपूर्व हमला है। यह आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। तत्काल कार्रवाई अनिवार्य है। तुरंत कार्रवाई से कोई समझौता नहीं होगा।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत की है। भाजपा ने पूरी घटना और उनके द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कानून कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "हर दिन, कांग्रेस अपने बर्ताव में नई गिरावट दिखा रही है और सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सार्वजनिक आचरण के हर मापदंड को तोड़ दिया और भारत के चुने हुए प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहकर देश को शर्मसार कर दिया। देश के इस सबसे बड़े नेता का यह अपमान, उन लाखों लोगों का अपमान है जो पीएम मोदी से प्यार करते हैं और उनका समर्थन करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे नेता को 'आतंकवादी' कहना, जिन्होंने पिछले 12 सालों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, बेहद निंदनीय है। जब भी कांग्रेस पीएम मोदी पर अपशब्दों की बौछार करती है तो भारत की जनता ही उन्हें जवाब देती है। इस बार भी जनता ही जवाब देगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 10:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story