खड़गे के ‘आतंकवादी’ बयान पर भाजपा का हमला, कपिल मिश्रा ने कहा- 'कांग्रेस के पास गरिमा नहीं बची'

खड़गे के ‘आतंकवादी’ बयान पर भाजपा का हमला, कपिल मिश्रा ने कहा-  कांग्रेस के पास गरिमा नहीं बची
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने पर भाजपा ने मंगलवार को तीखा पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान को 'घोर निंदनीय', 'शर्मनाक' और 'चुनावी फ्रस्ट्रेशन' का परिणाम बताया।

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहने पर भाजपा ने मंगलवार को तीखा पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान को 'घोर निंदनीय', 'शर्मनाक' और 'चुनावी फ्रस्ट्रेशन' का परिणाम बताया।

दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी जिहादियों को बचाने के लिए जानी जाती है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश में हर दिन आतंकवादी हमले होते थे। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जिहादी जब चाहते, हमला कर देते थे। जो भी देशभक्त जिहादियों के नेटवर्क को खत्म करता है, कांग्रेस उसे शक की नजर से देखती है। खड़गे ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे साफ है कि कांग्रेस की कोई गरिमा नहीं बची है और उनके पास कोई मुद्दे भी नहीं बचे हैं।"

कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा, "केजरीवाल शराब घोटाले की जांच से भागना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें फिर जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट को अपने नाटक का मंच बनाने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने उनकी सारी कोशिश नाकाम कर दी।"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सिलीगुड़ी में कहा, "खड़गे ने राहुल गांधी के इशारे पर प्रधानमंत्री के लिए 'आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया। कांग्रेस 140 करोड़ भारतीयों को आतंकवादी कह रही है। कांग्रेस पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश को कभी आतंकवादी नहीं कहती, हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों को भी नहीं। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस अपना पूरा मानसिक संतुलन खो चुकी है और उसकी नीति शहरी नक्सलवाद की है।"

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "खड़गे ने देश के प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए। यह घोर निंदनीय है। उन्होंने उन 140 करोड़ भारतीयों का अपमान किया, जिन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना। यह कांग्रेस में चुनाव हारने की फ्रस्ट्रेशन को दर्शाता है।"

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भुवनेश्वर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते इतने वरिष्ठ नेता द्वारा ऐसा बयान अत्यंत शर्मनाक है। राजनीति शालीनता की सीमाओं के भीतर रहना चाहिए।"

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि खड़गे का बयान न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि उन 140 करोड़ भारतीयों का भी अपमान है, जिन्होंने तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार चुनी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 April 2026 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story