प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को लेकर खबरें निराधार और पूरी तरह काल्पनिक पार्थ पवार
मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और सांसद पार्थ पवार ने गुरुवार को कहा कि एनसीपी के नेता एवं सांसद प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे से संबंधित खबरें निराधार हैं और उनसे जुड़ी अटकलें पूरी तरह काल्पनिक हैं।
पार्थ पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पटेल और तटकरे की दशकों पुरानी निष्ठा और नेतृत्व ने हमेशा सभी को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं को मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित विवादों में शामिल करना निंदनीय है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और इस तरह के निराधार दावों से प्रभावित नहीं होगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को निशाना बनाकर फैलाई जा रही खबरें निराधार और मनगढ़ंत हैं। दशकों से चली आ रही उनकी अटूट प्रतिबद्धता और नेतृत्व हम सभी का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे वरिष्ठ नेताओं को मनगढ़ंत विवादों में घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।
बता दें कि एनसीपी (शरद पवार) के नेता ने आरोप लगाया था कि अजित पवार के निधन के 18 दिन बाद ही प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, यह भी आरोप था कि चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के संविधान को भी बदलने की मांग की गई थी और पार्टी की सभी ताकत प्रफुल्ल पटेल को देने की बात कही गई थी।
इस दावे के बीच अजित पवार की पत्नी, उपमुख्यमंत्री और एनसीपी की मुखिया सुनेत्रा पवार ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा और कहा कि 28 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच पार्टी की तरफ से भेजे गए पत्रों को आधिकारिक नहीं माना चाहिए।
इसके बाद से ही प्रफुल्ल पटेल और सुनीत तटकरे को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इसी को लेकर पार्थ पवार ने सफाई दी और कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं को मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित विवादों में शामिल करना निंदनीय है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 April 2026 10:21 PM IST












