प्रियंका चतुर्वेदी ने रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के फैसले पर उठाए सवाल, आनंद दुबे ने बताया सही

प्रियंका चतुर्वेदी ने रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के फैसले पर उठाए सवाल, आनंद दुबे ने बताया सही
बीकानेर हाउस में आयोजित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीकानेर हाउस प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से तस्वीरों को हटाना कलात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीकानेर हाउस में आयोजित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरों को हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीकानेर हाउस प्रबंधन के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से तस्वीरों को हटाना कलात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैंने बीकानेर हाउस की नियमावली देखी, जिसमें लिखा है कि किसी भी तरह की राजनीतिक, भ्रामक या विवादास्पद सामग्री नहीं होनी चाहिए, लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि अगर एक क्रिएटिव फोटोग्राफर अपने आसपास हो रही घटनाओं को देखकर उसे विजुअलाइज करके तस्वीरें लेता है, जैसे कि विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें, तो उससे किस तरह का विवाद खड़ा हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "यह कलात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और बोलने की आजादी का मामला है। कुछ तस्वीरें किसी भी तरह का विवाद पैदा नहीं कर रही हैं। यह एक प्रत्यक्षदर्शी का वृत्तांत है। उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को राजनीतिक बताकर उसे हटा देना कहां तक सही है। रेहान वाड्रा राजनीति में नहीं हैं, सिर्फ इसलिए कि वह एक राजनीतिक परिवार से जुड़े हैं, उन पर पाबंदी लगाना गलत है। हर कलाकार को, खासकर क्रिएटिव आर्टिस्ट को अपने विजुअल्स और अपने अनुभवों को दिखाने का मौका मिलना चाहिए।"

दूसरी ओर मुंबई में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने बीकानेर हाउस के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से प्रबंधन का अधिकार है। उन्होंने कहा, "बीकानेर हाउस ने स्पष्टीकरण दिया है कि कुछ तस्वीरें उनकी नियमावली पर फिट नहीं बैठती थीं, इसलिए उन्हें हटाया गया। इसमें न तो कांग्रेस की बात है और न ही भाजपा की। एक कलाकार, कलाकार होता है। आप किसी भी क्षेत्र में हों, आप अच्छे फोटोग्राफर हैं, अच्छे कलाकार हैं, आप प्रदर्शनी लगाइए, लेकिन अगर कोई प्रदर्शनी आपत्तिजनक है तो उसे हटाने का अधिकार बोर्ड के पास है, उस जगह के प्रबंधन के पास है।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर कांग्रेस पार्टी इसे मुद्दा बना रही है और इसे रॉबर्ट वाड्रा के परिवार से जोड़ रही है, तो उनकी मानसिक स्थिति पर क्या कहा जाए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story