पुणे में गणेशोत्सव नियमों में रहकर मनाया जाए, लोगों को तकलीफ न हो मुरलीधर मोहोल

पुणे में गणेशोत्सव नियमों में रहकर मनाया जाए, लोगों को तकलीफ न हो  मुरलीधर मोहोल
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के गणेशोत्सव, नेपाल में बाढ़ से फंसे लोगों के राहत प्रयासों और महाराष्ट्र के धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर बयान दिया।

पुणे, 28 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के गणेशोत्सव, नेपाल में बाढ़ से फंसे लोगों के राहत प्रयासों और महाराष्ट्र के धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर बयान दिया।

गणेशोत्सव पर उन्होंने कहा कि पुणे का गणेश उत्सव पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पूरे विश्व से लोग पुणे के गणेश उत्सव को देखने आते हैं। यह 130 साल पुरानी परंपरा है। हर साल की तरह इस साल भी अच्छे वातावरण में यह गणेश उत्सव संपन्न होगा।

उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव लोगों का उत्सव है, इसलिए यह उत्सव ऐसा होना चाहिए कि लोगों को तकलीफ न हो। नियम में रहकर हमें यह उत्सव मनाना चाहिए।

नेपाल में आई त्रासदी पर केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि वहां हमारे राज्य के बहुत से लोग फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भारत सरकार भी लगातार अपडेट ले रही है। इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे वहां से निकाला जाए, इस दिशा में सभी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस संकट में भारत सरकार नेपाल सरकार के साथ खड़ी है और पूरी तरह से मदद कर रही है। सभी प्रकार की मदद वहां पहुंच रही है।

बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक, नेपाल की भोटेकोसी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है जबकि 977 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने शुक्रवार को जारी की है।

महाराष्ट्र के धर्मांतरण विरोधी कानून पर केंद्रीय मंत्री मोहोल ने कहा कि यह स्वागत योग्य है। सरकार ने जो निर्णय लिया है, वह बिल्कुल सही निर्णय है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 2:31 PM IST

Tags

Next Story