बिहार निशांत कुमार को ब्रह्माकुमारी महिलाओं ने बांध राखी, नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का लिया वचन
पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर बिहार के मंत्री निशांत कुमार को ब्रह्माकुमारी आश्रम से आईं महिलाओं ने बांध राखी। उन्होंने निशांत कुमार से नशे के खिलाफ अभियान चलाने व खुद को समाज की सेवा में समर्पित करने का आग्रह किया।
ब्रह्माकुमारी आश्रम से आईं महिलाओं ने पटना में निशांत कुमार से मुलाकात की और राखी बांधी। ब्रह्माकुमारी महिलाओं ने निशांत से यह वादा लिया कि वे नशे मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएंगे। वहीं, उन्होंने निशांत कुमार से कहा, "जैसे हम लोग ने अभी तक शादी नहीं की। आप भी अगर शादी नहीं करेंगे तो और भी अच्छे तरीके से समाज का सेवा कर सकेंगे।"
ब्रह्माकुमारी पार्वती ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने उन्हें नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग का भरोसा दिया है। ब्रह्माकुमारी पार्वती ने बताया कि मुलाकात के दौरान हमने उनसे कहा कि जिस तरह हमने शादी नहीं की, उसी तरह आप (निशांत कुमार) रहें, जिससे अच्छी तरह से समाज सेवा कर सकेंगे।
एक ब्रह्माकुमारी बीके सुहास ने कहा, "हमने निशांत कुमार को राखी बांधी। आज पवित्रता का दिन है। आज के दिन निशांत कुमार ने हमसे बोला है कि वे उनके साथ जुड़कर काम करेंगे।"
एक अन्य ब्रह्माकुमारी महिला ने कहा, "हमने निशांत कुमार को राखी बांधी है। उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना की। हमने निशांत भाई से यह वादा लिया है कि नशे के खिलाफ अभियान चलाएं।" उन्होंने कहा कि हमने अभी तक 9 लाख लोगों से नशा मुक्त की प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग संभालते हैं, इसलिए हमने उनसे अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया, "निशांत कुमार ने हमें आश्वासन दिया है कि वे बैठक रखेंगे और नशे के खिलाफ अभियान में ब्रह्माकुमारी आश्रम को सहयोग देते रहेंगे।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Aug 2026 2:51 PM IST












