अयोध्या में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, रामलला और लाल साहब को बांधी गईं राखियां, लगा 56 भोग
अयोध्या, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिर में रामलला और बाल स्वरूप लाल साहब को राखी बांधी गई। वहीं, रक्षाबंधन पर देशभर से रामलला के लिए हजारों राखियां भिजवाई गईं।
रामलला के दरबार में विशेष पूजन हुआ। रक्षाबंधन पर रामलला को नए वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही, उन्हें 56 भोग लगाया गया। इसके बाद रामलला संग चारों भाइयों, राम दरबार और हनुमान जी को राखी अर्पित की गई। रामलला को उनकी बहन शांता की ओर से भी राखी समर्पित की गई। मुख्य पुजारी संतोष ने विधि-विधान से रामलला के चरणों में राखियां अर्पित कीं।
मुख्य पुजारी संतोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम बहुत खुश हैं। माता शांता की ओर से भगवान रामलला और उनके चारों भाइयों के लिए राखियां भेजी गई हैं। ये राखियां गुरुवार को मिली थीं और आज पूजा के बाद संतों ने श्रृंगी आश्रम में इन्हें अर्पित किया।"
उन्होंने यह भी बताया कि आज विशेष शृंगार किया गया। दिल्ली से रोजाना माला आती है, जो उन्हें आज भी पहनाई गई। पूरे हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का यह पर्व मनाया गया है।
वहीं, राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए भी विशेष राखियां आईं, जिन्हें उन्होंने पूजन के बाद बांधा। मुख्य पुजारी संतोष ने बताया कि हमारे सभी मंदिर के पुजारियों के लिए भी राखियां आईं। उन सभी को राखियां धारण कराई गईं।
कनक भवन में उल्लास लाल साहब दरबार में सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में राखी बांधी गई। महंत रामनरेश दास की मौजूदगी में लाल साहब का विशेष श्रृंगार और भोग हुआ।
लाल साहब दरबार के महंत रामनरेश दास ने कहा, "लाल साहब दरबार में लाल साहब के लिए देशभर से हजारों भक्तों की राखियां आईं। रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान को राखी अर्पित की गई। उनको तिलक और भोग भी लगाया गया।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Aug 2026 3:11 PM IST












