पुणे पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले

पुणे पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले
पुणे पुलिस आयुक्तालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले किए हैं। यह निर्णय महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22 के तहत शनिवार को आयोजित पुणे शहर पुलिस स्थापना मंडल की बैठक में लिया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं।

पुणे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे पुलिस आयुक्तालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से छह पुलिस निरीक्षकों के अंतरिम तबादले किए हैं। यह निर्णय महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22 के तहत शनिवार को आयोजित पुणे शहर पुलिस स्थापना मंडल की बैठक में लिया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं।

पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न पुलिस थानों और शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभालें और इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत करें।

पहले आदेश के तहत शशिकांत भरत चव्हाण, जो खड़क पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, अपराध शाखा में तैनात अजित महादेव जाधव का तबादला पुलिस नियंत्रण कक्ष में किया गया है।

इसके अलावा यातायात शाखा में कार्यरत धनंजय विठ्ठल पिंगळे को खड़क पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें अब थाने की कानून-व्यवस्था और पुलिस संचालन की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

दूसरे आदेश के अनुसार, अंजुम कासिम बागवान को येरवडा पुलिस स्टेशन से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। वहीं नीलकंठ राजाराम जगताप, जो येरवडा अपराध शाखा में कार्यरत थे, उन्हें लक्ष्मीनगर पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा में भेजा गया है।

इसी क्रम में उमेश अंबादास गित्ते को लक्ष्मीनगर अपराध शाखा से येरवडा पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें येरवडा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

पुणे पुलिस आयुक्तालय ने कहा है कि ये तबादले प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता के साथ संभालें और जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 11:07 PM IST

Tags

Next Story