पंजाब गोलीबारी की घटना पर स्पीकर संधवां बोले-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पत्रकारों से आम आदमी पार्टी की सरकार के काम के बारे में बातचीत की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा, "पंजाब सरकार ने स्पेशल सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) का गठन कर दिया। इससे हर महीने हम लोग हजारों जानें बचा रहे हैं। हम लोगों की ओर से बहुत से रिमार्केबल काम किए हैं।"
उन्होंने कहा, "शहरों में बसने वाले गरीब लोगों को कोई सहूलियत नहीं थी। पहली बार शहरों में बसे लोग, चाहे किसी भी जाति के हों, उन्हें ये समझ आ रहा है कि किसी ने तो हमारा हाथ पकड़ा। भगवंत मान ने बिजली का बिल माफ कर दिया, यह बड़ी बात है।"
गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं पर कुलतार सिंह संधवां ने कहा, "जिनका नुकसान हुआ है उन परिवारों के साथ मेरी हमदर्दी है। घटना करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले की सरकार में घटनाएं होती थी तो आरोपी पकड़े नहीं जाते थे लेकिन अब कोई अपराध करके भाग नहीं सकता।"
वहीं, विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को रोके जाने के पर हंगामा हो गया। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पत्रकारों से कहा, "आपत्ति सुखपाल खैरा के खिलाफ है लेकिन यह देखिए, इस पर साइन नहीं है। क्या किसी को सदन के बाहर रोका जा सकता है? क्या सुखपाल सिंह खैरा को विधानसभा के अंदर रोका जा सकता है? आप उन्हें गेट पर कैसे रोक सकते हैं।"
आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है और स्पीकर उन्हें बुला रहे हैं। ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। किसी ने किसी को नहीं रोका और वे बस बातें बना रहे हैं; वे झूठ बोल रहे हैं। वे हर चीज के बारे में झूठ बोलते हैं। वे बस अपनी फोटो खिंचवाने के लिए किसी बहाने से बाहर आते हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
