पंजाब जालंधर में 'वेपन सप्लाई मॉड्यूल' का फंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब जालंधर में वेपन सप्लाई मॉड्यूल का फंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।

जालंधर, 26 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था। आरोपियों ने विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी भाग लिया था।

बताया गया कि लंबी जांच के दौरान, उत्तर प्रदेश के इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पता चला है कि वे जर्मनी और अमेरिका से संचालित होने वाले विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे और पंजाब में आपराधिक गिरोहों को हथियार मुहैया करा रहे थे।

वहीं, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और फायरिंग करने में भी शामिल थे।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेशी हैंडलर्स के साथ इसके मजबूत संबंध हैं। इस मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों से पहले ही विस्फोटक और जबरन वसूली से संबंधित घटनाओं में बीकेआई के सदस्यों की संलिप्तता का खुलासा हो चुका है।

अमृतसर पुलिस स्टेशन (एसएसओसी) में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story