पंजाब नवजोत कौर सिद्धू होंगी अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा, भगवंत मान पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नवजोत कौर सिद्धू ने चंडीगढ़ में कहा कि जिस पार्टी से वह जुड़ी हुई हैं, वह नई नहीं है, बल्कि उसकी स्थापना साल 2015 में ही की गई थी। इसकी जिम्मेदारी अब वह संभाल रही हैं।
मीडियाकर्मियों से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मैं पेशेंट रह चुकी हूं, इसलिए मुझे कैंसर से पीड़ित लोगों का दर्द पता है। वे दर्द में चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए अफीम का इस्तेमाल किया जाता है। किसानों को पूरी सुरक्षा और गारंटी के साथ खेती करने की छूट देनी चाहिए। शर्त होनी चाहिए कि वे किसी अनधिकृत व्यक्ति को न बेचें।
उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी पार्टी में नहीं हैं। साल 2022 से वे राजनीति में ही नहीं हैं। अगर वे किसी पार्टी से होते, तो अब तक किसी राष्ट्रीय मंच पर उन्हें बुलाया गया होता।
नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से पंजाब चुनाव में वही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगी। उन्होंने फिर कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।
नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस में चल रहे भ्रष्टाचार के बारे में प्रियंका गांधी को भी बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस जीत सकती है, लेकिन जो फ्रंट के नेता हैं, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जिस नेता को आगे किया जाएगा, उसके खिलाफ ईडी आ जाएगी। मैं बताना चाह रही थी कि जमीनी स्तर पर क्या स्थिति है।
उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को बहुत वक्त मिल चुका है। गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने भगवंत मान पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। विधायकों की कोई गलती नहीं है, क्योंकि उनकी चल ही नहीं रही। दिल्ली से बैठकर सरकार चलाई जा रही है। सारे विधायक परेशान हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 11:44 PM IST












