पुरी में आफताब शिवदासानी ने किए जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की प्रशंसा की

पुरी में आफताब शिवदासानी ने किए जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की प्रशंसा की
अभिनेता और निर्माता आफताब शिवदासानी पहली बार पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने की खुशी जताई, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की तारीफ की और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खुश रहने और लोगों की सेवा करने की अपील की।

पुरी, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और निर्माता आफताब शिवदासानी पहली बार पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने की खुशी जताई, ओडिशा के लोगों और संस्कृति की तारीफ की और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से खुश रहने और लोगों की सेवा करने की अपील की।

अभिनेता ने मीडिया से बातचीत में कहा, "अभी मैं जगन्नाथजी के दर्शन करके आ रहा हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। जब जगन्नाथजी का बुलावा आता है, तो कोई मना नहीं कर सकता है। बहुत सालों से आने की ख्वाहिश थी लेकिन आ नहीं सका। आज उनका बुलावा आया तो, मैं आ गया और इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रगुजार हूं। साथ ही, मुझे खुशी हो रही है कि इतने अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन हुए।"

अभिनेता ने कहा कि वे खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि अच्छे से जगन्नाथजी के दर्शन कर पाए। उन्होंने कहा, "यह मेरी खुशनसीबी है कि मुझे उनके इतने अच्छे दर्शन करने को मिले और मैं उम्मीद करता हूं कि वे मुझे जल्द ही वापस बुलाएं। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि मुझे यहां पर बार बार बुलाया जाए और मैं यहां आना चाहता हूं। पहली बार आया हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। दर्शन बहुत अच्छे से हुए जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"

अभिनेता ने ओडिशा और यहां की संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे ओडिशा आने में बहुत अच्छा लगता है और किसी न किसी कारण से मैं यहां पर आता रहता हूं। मुझे यहां के लोग, कल्चर और भी बहुत सारी चीजें बहुत अच्छी लगती हैं, सबसे खास बात यह है कि यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिलता है।"

आईएएनएस ने अभिनेता से सवाल किया, "जितने भी इंडस्ट्री वाले आपको देख रहे हैं ,उन्हें आप क्या कहना चाहेंगे?" इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "उनसे मैं बस यही कहना चाहूंगा कि खुश रहें और लोगों की सेवा करते रहें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story