पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी, मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें अभिवादन।"

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों और विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लोकप्रिय जननेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन! आपका राजनीतिक जीवन अद्वितीय निष्ठा, साहस और संगठन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राष्ट्र निर्माण की दिशा में आपके योगदान और विचार सदैव हमारे पथप्रदर्शक बने रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, ओजस्वी वक्ता एवं कुशल संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित उनका संपूर्ण जीवन निष्ठा, कर्मठता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायी उदाहरण है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन जी की जयंती पर कोटिशः नमन। राष्ट्र और संगठन के प्रति आपका समर्पण सदैव हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं अद्भुत संगठनकर्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! संगठन के सशक्तीकरण और आधुनिक भारत के निर्माण, विशेषकर संचार एवं प्रौद्योगिकी क्रांति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता, प्रमोद महाजन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। कुशल संगठन क्षमता, जनसेवा और दूरदर्शी सोच से उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई। राष्ट्र और समाज के प्रति उनका योगदान स्मरणीय है।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। अपनी दूरदर्शी सोच, अद्भुत नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता एवं कुशल संगठनकर्ता प्रमोद महाजन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने और भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदर्शिता, संगठन कौशल और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story