अंतरराष्ट्रीय: शर्तों के साथ ‘समर्थन’ युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने क्या कहा ?

शर्तों के साथ ‘समर्थन’  युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने क्या कहा ?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव का ‘सैद्धांतिक रूप’ से समर्थन लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण मांगे और कुछ शर्तें भी रख दी। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मॉस्को, 14 मार्च, (आईएएनएस)। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव का ‘सैद्धांतिक रूप’ से समर्थन लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण मांगे और कुछ शर्तें भी रख दी। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

फरवरी 2022 में रूसी सेना ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण किया था। रूस ने अपने 2022 के आक्रमण को यूक्रेन को "नाज़ीवाद से मुक्त" करने और नाटो के विस्तार को रोकने के लिए डिजाइन किया गया एक ‘विशेष सैन्य अभियान’ कहा।

वाशिंगटन के युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाए जाने की जरुरत है और किसी भी समझौते को संघर्ष के मूल कारणों को संबोधित करना चाहिए।

पुतिन ने क्रेमलिन में मीडिया कहा, "हम शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं। यह विचार अपने आप में सही है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं।"

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "लेकिन हम मानते हैं कि विराम ऐसा होना चाहिए जिससे दीर्घकालिक शांति हो और इस संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सके।"

पुतिन ने कहा कि कई मुद्दों को स्पष्ट करने की जरुरत। उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया।

मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद कीव ने युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकारने की घोषणा की थी।

रूस ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के कब्जे में आए सबसे बड़े शहर सुदजा को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है। मॉस्को का यह दावा यूक्रेन के लिए बड़ा झटका है जो युद्धविराम वार्ताओं में इस शहर का इस्तेमाल 'मोलभाव चिप' के रूप में करना चाहता था।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, यह घोषणा गुरुवार को अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के मॉस्को पहुंचने के बाद हुई।

पिछले साल अगस्त में हजारों यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के लगभग 1,300 वर्ग (500 वर्ग मील) किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। इस बारे में कीव का कहना था यह भविष्य की वार्ताओं में मोलभाव करने और रूस को पूर्वी यूक्रेन से हटने के लिए मजबूर करने का प्रयास था। हालांकि हाल के दिनों में रूसी सेना को इस इलाके में अहम कामयाबी हासिल हुई है।

रूसी सेना के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में तेज बढ़त की वजह से यूक्रेन के पास कुर्स्क में 200 वर्ग किमी (77 वर्ग मील) से भी कम क्षेत्र बचा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2025 1:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story