राष्ट्रीय: कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को किया रिहा, सात लौटे भारत विदेश मंत्रालय

कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को किया रिहा, सात लौटे भारत  विदेश मंत्रालय
कतर की अदालत ने भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व कर्मियों को र‍िहा कर द‍िया है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं। इस बात की जानकारी व‍िदेश मंत्रालय (एमईए) ने दी है। विदेश मंत्रालय ने नौ सेेना के पूर्व कर्मियों को र‍िहा करने के कतर अदालत के फैसले का स्वागत किया, जिन्हें पहले मौत की सजा सुनाई गई थी।

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कतर की अदालत ने भारतीय नौ सेना के आठ पूर्व कर्मियों को र‍िहा कर द‍िया है। इनमें से सात भारत लौट आए हैं। इस बात की जानकारी व‍िदेश मंत्रालय (एमईए) ने दी है। विदेश मंत्रालय ने नौ सेेना के पूर्व कर्मियों को र‍िहा करने के कतर अदालत के फैसले का स्वागत किया, जिन्हें पहले मौत की सजा सुनाई गई थी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत सरकार दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है, जिन्हें कतर में हिरासत में लिया गया था। उनमें से आठ में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को तय करने के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।"

इससे पहले, कतर और भारत के बीच राजनयिक वार्ता के बाद जेल में बंद भारतीय नौसेना के कर्मियों की मौत की सजा को कारावास में बदल दिया गया था।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि कतर में कैद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों में से सात भारत लौट आए हैं। अंतिम रिहा किए गए कर्मी को घर लाने की व्यवस्था की जा रही है।

आठ भारतीय नागरिक, जो पहले भारतीय नौसेना के कर्मी थे, को कथित रूप से जासूसी करने के आरोप के बाद अक्टूबर 2022 में कतर में कैद कर लिया गया था। भारतीय नागरिकों को कतर की अदालत ने जासूसी का दोषी माना था, और मौत की सजा सुनाई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अदालत का फैसला "बेहद चौंकाने वाला" था, और कहा कि वे भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों के खिलाफ आरोपों को हटाने के लिए सभी कानूनी विकल्प तलाशेंगे।

मामले में पिछले साल एक बड़ा पर‍िवर्तन तब आया, जब कतर की अदालत ने भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को कम कर कारावास की सज़ा में बदल दिया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Feb 2024 2:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story