बॉलीवुड: मुंबई सैर पर निकलीं राशि खन्ना, फूल बेचने वाली महिला के बालों में लगाया गजरा

मुंबई सैर पर निकलीं राशि खन्ना, फूल बेचने वाली महिला के बालों में लगाया गजरा
जानी-मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना हाल ही में मुंबई की सड़कों पर सैर के लिए निकलीं। उन्होंने शहर की गर्मजोशी, कहानियों और मुस्कानों को महसूस किया। इस सैर ने उन्हें शहर की विविधता और जीवन की सादगी का एहसास दिलाया, जिससे उनका जुड़ाव बढ़ गया।

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। जानी-मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना हाल ही में मुंबई की सड़कों पर सैर के लिए निकलीं। उन्होंने शहर की गर्मजोशी, कहानियों और मुस्कानों को महसूस किया। इस सैर ने उन्हें शहर की विविधता और जीवन की सादगी का एहसास दिलाया, जिससे उनका जुड़ाव बढ़ गया।

अभिनेत्री को स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते, मजेदार पल साझा करते और मुंबई की रोजमर्रा की खूबसूरती का जश्न मनाते देखा गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक तस्वीर में, राशि फूल बेचने वाली महिला के बालों में खुशबूदार गजरा लगाती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में, वह अपने हाथों में फूल लेकर कैमरे को पोज दे रही हैं।

लुक की बात करें तो राशि ने नियॉन कलर की कुर्ती पहन रखी है। उन्होंने बालों को खुला रखा और माथे में सुंदर सी छोटी बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राशि ने कैप्शन में लिखा, ''हर गली में एक कहानी है, हर मुस्कान में एक याद। सपने सिर्फ आंखों में नहीं, इस शहर के हर कोने में पलते हैं… कहीं एक गजरा, कहीं एक मुस्कान- यहां ख्वाब जमीन पर चलते हैं।''

उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में हैशटैग 'मुंबई' भी लिखा।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो राशि खन्ना को तमिल फिल्म 'अगथिया' में देखा गया था। यह एक हॉरर फिल्म थी। इसमें कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू और एक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक अहम किरदार में नजर आए।

फिल्म की कहानी एक हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें 120 साल पुरानी आत्माओं का वास है। फिल्म में पांडिचेरी की भी झलक देखने को मिली। फिल्म में कई विदेशी कलाकार भी थे।

राशि इन दिनों 'तेलुसु काडा' फिल्म की तैयारी कर रही हैं, जो स्टाइलिस्ट नीरजा कोना के निर्देशन में बनी पहली फिल्म होगी। जो पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद के सहयोग से बनाई जा रही है। इसमें सिद्धू जोनालागड्डा, श्रीनिधि शेट्टी और विवा हर्षा लीड रोल में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Jun 2025 12:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story