रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह
भारत के खिलाफ होने वाली 5 टी20 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड तो तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ होने वाली 5 टी20 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड तो तगड़ा झटका लगा है। टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र इंजरी की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

रचिन रवींद्र को पिछले सप्ताह एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक रवींद्र को इस चोट से पूरी तरह उबरने में छह सप्ताह का समय लग सकता है। इस वजह से रवींद्र टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हम रचिन के लिए बहुत दुखी हैं। वह इस गर्मी में हमारे लिए एक बड़ा रोल निभाने वाला है, इसलिए यह जरूरी है कि वह अपने रिहैब में जल्दबाजी न करे। हमें वनडे सीरीज में उसकी वापसी की उम्मीद है।"

26 साल के रचिन न्यूजीलैंड के सर्वाधिक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वे तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। न्यूजीलैंड के लिए वे अब तक 52 टी20 मैचों की 46 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से 759 रन बना चुके हैं और 26 विकेट भी ले चुके हैं। रचिन की उपस्थिति टीम में संतुलन पैदा करती है। ऐसे में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को उनकी कमी खलेगी।

रवींद्र की जगह कीवी टीम में बेवॉन जैकब्स को शामिल किया गया है। 24 साल के जैकब्स ने 11 टी20 मैचों की 9 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 183 रन बनाए हैं। 2 मई 2026 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी टी20 में जैकब्स ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उनके लिए भारत के खिलाफ सीरीज में मौका मिलने की स्थिति में टीम में अपनी जगह बनाने का अहम मौका है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है। पहला मैच 22, दूसरा 24, तीसरा 27, चौथा 30 और पांचवां 1 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 7:55 AM IST

Tags

Next Story