रायबरेली रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर में फंदे से लटके मिले दो शव, इलाके में मची सनसनी

रायबरेली रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर में फंदे से लटके मिले दो शव, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर में एक साथ दो शव फंदे से लटके मिले।

रायबरेली, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर में एक साथ दो शव फंदे से लटके मिले।

फांसी के फंदे से लटकते महिला और पुरुष के शव मिले हैं। महिला का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। वहीं, एक युवक का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इसी के साथ घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रेल कोच कारखाने के आवासीय परिसर का है।

घटना के बाद रेलकोच कारखाने के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक की पहचान सुदामा के रूप में हुई है, जो झांसी का रहने वाला था। वहीं, मृतक महिला की पहचान मीरा देवी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है और वह बिहार की रहने वाली थी। मृतका के पति रेल कोच कारखाने में कार्यरत हैं और मृतक युवक खुद रेल कोच कारखाने में नौकरी करता था।

बता दें कि शुक्रवार को एक इसी प्रकार की दिल दहला देने वाली घटना बरेली से सामने आई, जहां खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला बरेली के फरीदपुर के रायपुर हंस गांव की है।

बताया जा रहा है कि बीती रात गुरुवार को किसान भोज (दावत) से लौटकर खेत में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच और अपराधियों के तलाश में जुटी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story