केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी अकेले लड़ रहे हैं भाई जगताप

केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल गांधी अकेले लड़ रहे हैं  भाई जगताप
महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के राहुल गांधी के छात्रों से संबंधित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र इंसान हैं, जो लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं, लोगों की आवाज बन रहे हैं, और छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से उठा रहे हैं।

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के राहुल गांधी के छात्रों से संबंधित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एकमात्र इंसान हैं, जो लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं, लोगों की आवाज बन रहे हैं, और छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से उठा रहे हैं।

‘छात्रों की गूंज’ को छात्रों की ओर से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने की बात पर थरूर ने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने माना कि पार्टी शायद युवाओं और खासकर जेनजी की नब्ज पकड़ने में नाकाम रही है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि जंतर-मंतर पर बच्चों ने अपने हक के लिए 37 दिन तक आंदोलन किया, उसकी गूंज पूरे विश्व में लोगों ने सुनी है। राहुल गांधी पिछले दो सालों से छात्र, युवा, महिलाएं और बेरोजगार लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर हर राज्य में काम कर रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। हो सकता है शशि थरूर को इसके बारे में पता न हो।

उन्होंने थरूर पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि आप भी राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जा सकते थे, लेकिन आप कभी उनके साथ नहीं गए। मैं यह बात पूरे भरोसे और गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि आज 12-13 साल पुरानी सरकार, जो इस देश में पूरी तरह नाकाम रही है और जिसकी तानाशाही हम देख रहे हैं, उसके खिलाफ लड़ने वाले एकमात्र व्यक्ति राहुल गांधी हैं। दुनिया और देश की जनता राहुल गांधी के संघर्ष को जानती है।

उन्होंने कहा कि लोग उनसे जुड़े हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभी ने देखा कि किस स्तर पर लाखों लोग राहुल गांधी से जुड़े। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाने और सरकार के खिलाफ लड़ने की क्षमता रखते हैं।

आईआईटी दिल्ली दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी के संबोधन पर भाई जगताप ने कहा कि आईआईटी दिल्ली अपने आप में देश का बेस्ट इंस्टीट्यूट है। यह बहुत अच्छी बात है कि देश के प्रधानमंत्री अब इस तरह संवाद शुरू कर रहे हैं और बच्चों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारा इसमें एक सुझाव है। उन्होंने वहां जितनी भी बातें की हैं, चाहे सुपरकंप्यूटिंग की बात हो, एडवांस टेक्नोलॉजी की बात हो या एआई के इस्तेमाल की बात हो, ये सारी चीजें सिर्फ आईआईटी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

एफसीआरए बिल को लेकर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि अगर देश को मजबूत करने के लिए कोई बिल लाया जा रहा है, तो प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को पहले सदन में आना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 12:08 AM IST

Tags

Next Story