राहुल गांधी के खिलाफ कंगना रनौत की टिप्पणी आपत्तिजनक तारिक अनवर

राहुल गांधी के खिलाफ कंगना रनौत की टिप्पणी आपत्तिजनक  तारिक अनवर
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया है।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि अगर कंगना रनौत राहुल गांधी के खिलाफ बोलती हैं, तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है। वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक गैर-राजनीतिक महिला हैं, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। जब वह विपक्ष के नेता के बारे में ऐसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करती हैं, तो उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसा लगता है कि उन्हें इस बात की समझ नहीं है कि विपक्ष के नेता या किसी भी विपक्षी नेता का जिक्र करते समय किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा पश्चिम एशिया पर भारत के रुख को 'जिम्मेदार कूटनीति' बताए जाने पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि शशि थरूर ने जो कहा है, ये उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। हम लोग विदेश नीति और राजनीति को समझते हैं। जो हमारे दोस्त हैं, बुरे वक्त में हमारे साथ रहे, उनके बुरे दौर में उनके साथ रहना चाहिए, एक स्टैंड लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि इस पूरे दौर में हम लोगों ने देखा है कि अमेरिका, इजरायल, और ईरान के बीच जो युद्ध चल रहा है, उसमें हमारी क्या भूमिका है, ये अभी तक पता नहीं चला, स्पष्ट नहीं हुआ।

'धुरंधर 2' को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों से आने वाले समय में हमारे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि ये तो स्पष्ट है कि फिल्म को एक एजेंडे के तहत बनाया गया है। जिस तरह की उसमें हिंसा दिखाई गई है, मैं समझता हूं कि ये आने वाली पीढ़ी के लिए सही नहीं है। इस तरह की फिल्म से एक समुदाय विशेष को टारगेट किया जा रहा है। उनके ऊपर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वो भी ठीक नहीं है। इससे समाज के अंदर नफरत और घृणा बढ़ाने का काम हो रहा है। मुझे लगता है कि यह तो सरकार को देखना चाहिए। इस फिल्म से हमारे देश के अंदर माहौल बिगड़ता है तो समाज को आने वाले समय में नुकसान होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story