राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, 2027 में सपा को अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा नरेंद्र कश्यप

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, 2027 में सपा को अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि उनके दावे अक्सर गलत साबित होते हैं। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

शाहजहांपुर, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को अब गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि उनके दावे अक्सर गलत साबित होते हैं। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

ददरौल क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक वर्ष के भीतर केंद्र की भाजपा सरकार गिरने का दावा किया था। इस पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां उनकी पार्टी चुनाव हार जाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी को कौन गंभीरता से लेता है। वह जो कहते हैं, अक्सर उसका उल्टा ही होता है। इसलिए उनके बयानों को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और सरकार के कामकाज पर भरोसा जता रही है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मजबूत स्थिति में है और उसे जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

वहीं, वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए आने वाला चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही मन बना लिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपी जाए।

मंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विपक्ष के दावों का जनता पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है और आगामी चुनावों में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 5:28 PM IST

Tags

Next Story