मुंबई रेल यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 18 फोन बरामद

मुंबई  रेल यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 18 फोन बरामद
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव पुलिस ने रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव पुलिस ने रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के पास से 18 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 2 लाख 53 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। इनमें से एक मोबाइल की चोरी का मामला भुसावल जीआरपी थाने में दर्ज पाया गया है।

मालेगांव पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की, जहां पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति बिना बिल के कम कीमत पर मोबाइल बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मेडशी गांव में कार्रवाई कर आरोपी किशनलाल शंकरलाल तापड़िया (40 वर्ष, निवासी चाटोरी, तहसील पालम, जिला परभणी) को हिरासत में लिया।

आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2 लाख 53 हजार 500 रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये सभी मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किए थे।

जांच के दौरान एक मोबाइल भुसावल रेल जीआरपी थाने में दर्ज चोरी के मामले का निकला। इसके बाद मालेगांव पुलिस ने भुसावल जीआरपी को इसकी सूचना दी। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 124 के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पुलिस की ओर से चोरी के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला मंगलवार को दिल्ली से सामने आया, जहां दिल्ली के गांधी नगर थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार और एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 हजार रुपए की नकदी तथा एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। जांच के दौरान वाहन चोरी के दो अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2026 10:17 PM IST

Tags

Next Story