रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का मौका, 11,127 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के कुल 11,127 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आरआरबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार निर्धारित डिग्री होनी चाहिए।
आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदनकर्ताओं की योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 3:04 PM IST











