चुनावी तारीखों के ऐलान पर एनडीए सांसदों ने जताई खुशी, कहा-बंगाल में खत्म होगा भ्रष्टाचार
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। एनडीए के नेताओं ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "सबसे पहले मैं सभी राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के मन में लंबे समय से एक भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का सपना रहा है, एक ऐसी सरकार जो बाहरी अतिक्रमण और शोषण को रोके।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा, "टीएमसी के गुंडों को वहां की जनता दौड़ा-दौड़ा कर पीटेगी। अब बंगाल को वहां की जनता बांग्लादेश नहीं बनने देगी।" उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा कुछ अधिकारियों के तबादलों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि चुनाव आयोग संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए काम कर रहा है।
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने चुनाव आयोग की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने अधिकारियों के स्थानांतरण को सामान्य प्रक्रिया बताया और कहा कि यह हर चुनाव में देखा जाता है।
भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और यह हमेशा लोगों की भलाई और विकास के लिए काम करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास पर जोर दिया।
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बंगाल में भाजपा के नतीजे बहुत अच्छे होंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी, जिससे दक्षिण भारत में भाजपा के लिए नई शुरुआत होगी।
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और नियमावली के तहत काम करता है। रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाने का स्वागत किया और कहा कि चुनाव आयोग सतर्क है कि कोई गुंडागर्दी न हो।
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा, "हमें बहुत विश्वास है, जनता को भी विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी को भी अब अपनी पार्टी पर विश्वास नहीं है, इसलिए उन्होंने डीए की घोषणा की है। इतने दिनों तक उन्हें समय नहीं मिला? आचार संहिता लागू होने से पहले ही उन्हें समय मिला। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, डबल इंजन सरकार बनेगी। जंगलराज बनाने वाली सरकार बाहर जाएगी।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 2:55 PM IST












