वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ

वामिका गब्बी से अक्षय कुमार भी मान गए हार, कहा- लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच मत आओ
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार उन्हें अभिनेत्री वामिका गब्बी ने मजेदार तरीके से मात दी है।

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी जबरदस्त एक्टिंग और फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन, इस बार उन्हें अभिनेत्री वामिका गब्बी ने मजेदार तरीके से मात दी है।

वामिका ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ एक फनी वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका प्लेन पर बैठकर पंजा लड़ा रहे हैं। दोनों जोर-शोर से एक-दूसरे को हराने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं कि तभी वीडियो में ट्विस्ट देखने को मिलता है।

दरअसल, मुकाबले के बीच अचानक से किसी ने उसी टेबल पर वामिका की लिपस्टिक रख दी थी, जिसे देखते ही अभिनेत्री जोर से चिल्लाती हैंं, "अरे मेरी लिपस्टिक।"

ये आवाज सुनते ही अक्षय इतने चौंक जाते हैं कि उनका ध्यान भटक जाता है, जिससे वे मुकाबला हार जाते हैं। वीडियो को दोनों स्टार्स ने हास्य अंदाज में पेश किया।

वहीं, वीडियो के जरिए वामिका ने दिखाया कि लड़कियां अपने मेकअप प्रोडक्ट्स को लेकर कितनी सजग रहती हैं। छोटी-सी चीज भी उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।

वीडियो पोस्ट करते हुए वामिका ने लिखा, "10 अप्रैल को 'भूत बंगला' में जाने से पहले थोड़ी सी 'खिलाड़ी' वाली एनर्जी। वैसे, मेरे पास वही एक लिपस्टिक थी, इसलिए वह मेरे लिए काफी जरूरी थी।"

वामिका के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, अक्षय कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, "एक बात समझ में आ गई। कभी भी किसी लड़की और उसकी लिपस्टिक के बीच में मत आओ। उस लड़ाई में 'खिलाड़ी' भी हार जाएगा।"

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका और परेश रावल के अलावा, तब्बू, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम रोल में नजर आएंगी।

कॉमेडी-हॉरर फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'भूलभुलैया' बनाई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story