केरल चुनाव भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को बनाया प्रत्याशी

केरल चुनाव भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को बनाया प्रत्याशी
केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। केरल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन और नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को नितिन नबीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, जिसमें 47 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

भाजपा की पहली लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के.के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी.आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं।

पार्टी ने बलुस्सेरी (एससी) सीट से सी.पी. सतीशन, एलाथुर से टी. देवदास, कोझिकोड नॉर्थ से नव्या हरिदास, कोझिकोड साउथ सीट से टी. रनीश, बेपोर से एडवोकेट के.पी. प्रकाश बाबू और कुन्नामंगलम से वीके सजीवन को टिकट दिया है। साथ ही जहां शोरनूर से संकु टी. दास, ओट्टापालम से मेजर रवि, मलमपुझा से सी. कृष्णकुमार, पलक्कड़ सीट से सोभा सुरेंद्रन, चेलक्करा (एससी) से के. बालकृष्णन चुनाव लड़ेंगे, वहीं मनलूर से एडवोकेट केके अनीश कुमार, त्रिशूर से पद्मजा वेणुगोपाल, इरिंजालकुडा से संतोष चेराकुलम, देविकुलम (एससी) से एस. राजेंद्रन और पाला से शोन जॉर्ज को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने वैकोम (एससी) से के. अजित, कंजिरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पूंजार से पीसी जॉर्ज, अंबलाप्पुझा से अरुण अनिरुद्धन, हरिपाड सीट से संदीप वचस्पति और चेंगन्नूर से एमवी गोपकुमार पर भरोसा जताया है।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story