Nagpur News: बदला मौसम का मिजाज तापमान में आई कमी, अगले तीन दिन गर्मी से राहत !

बदला मौसम का मिजाज तापमान में आई कमी, अगले तीन दिन गर्मी से राहत !
  • द्रोणिका के कारण मौसम का मिजाज बदल गया
  • अधिकतम तापमान में कमी आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई

Nagpur News. विदर्भ के आसपास बनी द्रोणिका के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम तापमान में कमी आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

हल्की बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार, द्रोणिका के कारण मध्य महाराष्ट्र में बना प्रति चक्रवात कमजोर पड़ गया है। हवा की दिशा परिवर्तित हो गई है। अब दक्षिण-पूर्वी हवाएं आ रही हैं। अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान औसत के आसपास रहने की संभावना है। गर्मी से राहत बनी रहेगी। रात को ठंडी हवा महसूस हो सकती है। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक व तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Created On :   16 March 2026 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story