- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गुढ़ी पाड़वा पर ऑटो सेक्टर में...
शुभ मुहूर्त: गुढ़ी पाड़वा पर ऑटो सेक्टर में रफ्तार, दोपहिया की रिकार्ड बुकिंग - हजारों वाहनों की डिलीवरी की तैयारी

Nagpur News. हिंदू नववर्ष और गुढ़ी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर नया वाहन घर लाने की परंपरा इस बार भी ऑटोमोबाइल बाजार में उत्साह लेकर आई है। शहर के प्रमुख ऑटोमोबाइल्स शोरूम्स को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ऑटोमोबाइल डीलर्स के अनुसार, इस साल पिछले वर्ष की तुलना में बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है।
शुभ मुहूर्त के लिए वेटिंग, बुकिंग फुल
पाड़वा के दिन डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों ने एक महीने पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी थी। शहर के शोरूम्स में गुढ़ी पाड़वा पर सुबह से ही वाहनों के पूजन और डिलीवरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहिया वाहनों की बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभी भी लोग शोरूम्स में जाकर अपनी पसंदीदा वाहनाें की पूछताछ कर रहे हैं।
ग्राहकों का उत्साह बढ़ा
अचल गांधी, दोपहिया डीलर के मुताबिक गुढ़ी पाड़वा खरीदारी के लिए साल के सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। दोपहिया वाहनों को लेकर खरीदारों में काफी उत्साह है। फाइनेंस कंपनियों ने भी कागजी कार्यवाही आसान कर दी है, जिससे ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। इस माह शहर से 14 से 16 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हो सकती है। इनमं 2000 से 2200 ईवी होंगे।
यह भी पढ़े -डीपीएस पूलम्पिक्स-4 में विदर्भ के विभिन्न विद्यालयों के युवा तैराकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, एलआईटी इनोवेट में छात्रों का सम्मान
बाजार तैयार
अक्षित नांगिया, चारपहिया डीलर ने बताया कि गुढ़ी पाड़वा को देखते हुए बाजार में काफी अच्छी रौनक है। दोपहिया की बुकिंग बढ़ी है, वहीं चारपहिया वाहनों की भी काफी डिमांड है। इस महीने में 2500 से 3000 कारों की बिक्री होने की संभावना है, जिनमें 200 से 300 ईवी कार का समावेश रहेगा।
बढ़ रहा ईवी का सेल
डॉ. प्रकाश जैन, चारपहिया डीलर के मुताबिक शहर में दिन ब दिन ईवी की बिक्री बढ़ रही है। ईवी की बिक्री अब बढ़कर 10-15 प्रतिशत पर आ गई है। इस गुढ़ी पाड़वा पर 200 से ज्यादा ईवी कारों की डिलीवरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़े -वापस आओ गौरैया की पहल के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छोटी-सी संवेदनशीलता भी बड़ा संदेश
मार्केट की 3 बड़ी बातें
1. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज: इस बार पेट्रोल वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और कारों की भारी डिमांड है। कुल बुकिंग में करीब 15% हिस्सा ईवी का है।
2. कैशबैक और ऑफर्स: शोरूम्स द्वारा "जीरो डाउनपेमेंट', कम ब्याज दर और एक्सेसरीज पर भारी डिस्काउंट जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
3. प्रीमियम सेगमेंट की मांग: 15 लाख रुपए से ऊपर की एसयूवी और 1.5 लाख रुपए से ऊपर की स्पोर्ट्स बाइक्स की बुकिंग में इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
करोड़ों के कारोबार का अनुमान
सेगमेंट अनुमानित डिलीवरी (नागपुर शहर)
- टू-व्हीलर 12,000 - 14,000 यूनिट्स
- फोर-व्हीलर 2500 - 3,000 यूनिट्स
- टू-व्हीलर (ईवी) 2000 - 2200 यूनिट्स
- फोर-व्हीलर (ईवी) 200 - 250 यूनिट्स
आरटीओ में भी बढ़ी गहमागहमी : वाहनों की एक साथ डिलीवरी के कारण आरटीओ में भी नए रजिस्ट्रेशन का दबाव बढ़ गया है। कई लोगों ने अपने पसंदीदा "नंबर' के लिए पहले से ही मोटी रकम चुका कर बुकिंग कर ली है।
Created On :   15 March 2026 8:13 PM IST












