- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर,...
करेज टू क्रिएट: दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर, हर्षवर्धन जैन 5 अप्रैल को करेंगे मोटिवेट - प्रेरणा और उद्यमिता को नई दिशा

Nagpur News. शहर में जल्द ही प्रेरणा और व्यावसायिक विकास से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित सेमिनार "करेज टू क्रिएट' का आयोजन सत्व इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है। यह सेमिनार 5 अप्रैल को दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक रेशमबाग स्थित सुरेश भट सभागृह में होगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध बिजनेस कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हर्षवर्धन जैन मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार पंजीकरण को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कई सीट श्रेणियां पहले ही बुक हो चुकी हैं। इससे पहले आयोजित ‘विजन टू विक्ट्री' कार्यक्रम ने भी शहर के उद्यमियों, व्यापारियों और युवाओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया था, जिसके बाद अब इस सेमिनार के माध्यम से लोगों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
यह भी पढ़े -सिख नववर्ष पर पर्यावरण संरक्षण की पहल, बच्चों ने हाथों में फलक थाम निकाली रैली, जागरूकता फैलाने वाली दैनिक भास्कर की खबरें भी एनवायरमेंट व्हाट्सऐप ग्रुप्स में हुई वायरल
रणनीतियां और प्रेरक विचार
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को व्यवसाय को आगे बढ़ाने, डर और असफलता को अवसर में बदलने तथा सफल उद्यमियों की सोच और रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। मुख्य वक्ता हर्षवर्धन जैन का कहना है कि परिवर्तन की शुरुआत साहस से होती है। जब व्यक्ति डर से ऊपर उठकर निर्णय लेता है, तभी सफलता की कहानी शुरू होती है। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर और माय एफएम मीडिया पार्टनर हैं। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहेगा, जो अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।
यहां करें संपर्क
इस सेमिनार में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी संपर्क नंबर 8818880528 और 8889000297 पर जानकारी प्राप्त कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।
Created On :   15 March 2026 7:27 PM IST












