- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सड़क सुरक्षा अभियान , 21 स्कूली...
Nagpur News: सड़क सुरक्षा अभियान , 21 स्कूली वाहनों पर ठोंका चालान, चार जब्त

Nagpur News सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत शहर यातायात पुलिस और प्रादेशिक परिवहन विभाग ने अवैध स्कूली वाहनों पर कार्रवाई कर 21 वाहनों पर विविध धाराओं के तहत चालान ठोंका, जबकि 4 वाहनों को जब्त कर लिया। इस दौरान 101 वाहनों की पड़ताल की गई। कार्रवाई से वाहन चालकों के हड़कंप मचा हुआ है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 10 मार्च से इस संयुक्त विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान में उन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जो बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों की आवाजाही कर रहे हैं।
कार्रवाई से हड़कंप : अभियान के दौरान अब तक कुल 101 वाहनों की जांच की गई। कुल 21 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई, जबकि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 66/192 के तहत 4 वाहनों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में जमा कराया गया है। रामदासपेठ के सोमलवार हाईस्कूल और पलोटी हाईस्कूल गोरेवाड़ा रिंग रोड व अन्य एक ऐसे कुल 4 स्कूली वाहनों को जब्त िकया गया है। इस कार्रवाई से निजी स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन की अपील और चेतावनी : यातायात पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से नागरिकों, स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों से सहयोग की अपील की है। अभिभावकों से अनुरोध किया है कि, वे अपने बच्चों को केवल उन्हीं वाहनों से स्कूल भेजें जिनके पास वैध परमिट है और जो नियमों का पालन करते हैं। निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़े -लापता लोगों की संख्या में बढोतरी, एनएचआरसी ने महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी को जारी नोटिस
Created On :   14 March 2026 3:17 PM IST














