Nagpur News: नागपुर में बनेंगे टाटा टेक्नोलॉजीज के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

नागपुर में बनेंगे टाटा टेक्नोलॉजीज के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
एरोस्पेस-डिफेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के लिए 4800 करोड़ का निवेश

Nagpur News उपराजधानी नागपुर में एरोस्पेस, रक्षा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई रफ्तार मिलने जा रही है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड महाराष्ट्र में बड़े निवेश के साथ ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करेगी। राज्य में कुल 6 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे, जिनमें से दो नागपुर में स्थापित किए जाएंगे।

1600 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित : नागपुर में एरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जिस पर करीब 1600 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इसके अलावा एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए भी नागपुर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए कंपनी कुल 3200 करोड़ का निवेश करेगी।

इस परियोजना में राज्य के अन्य शहरों में भी निवेश प्रस्तावित है। कुल करीब 4800 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह निवेश नागपुर के साथ पुणे, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में भी किया जाएगा। बुधवार को मुंबई में राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस परियोजना को लेकर अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार और कंपनी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।


Created On :   12 March 2026 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story