Nagpur News: पोषण आहार कचरे में फेंककर 700 करोड़ के बिलों का हुआ भुगतान

पोषण आहार कचरे में फेंककर 700 करोड़ के बिलों का हुआ भुगतान
शिकायत करने पर अधिकारियों ने कहा- पोषण आहार के पैकेट देकर फोटो खींचो, साइन करवाओ और फिर भले ही कचरे में फेंक दो

Nagpur News Chatrapati Sambhajai Nagar News आंगनवाड़ियों में सप्लाई हो रहे पोषण आहार को लेकर दैनिक भास्कर की पड़ताल और महिला एवं बाल विकास विभाग के खुद के सर्वे में सामने आया कि करीब 80% बच्चे पोषण आहार नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में 100% बिलों का भुगतान, जो कि करीब 700 करोड़ रुपए से अधिक है, कैसे हुआ - यह बड़ा सवाल है।

इस पर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भास्कर के सामने बड़ा खुलासा किया। उनका कहना था कि जब हमने अधिकारियों को बताया कि बच्चे पोषण आहार नहीं ले रहे हैं, क्योंकि उसमें बदबू है और वह बेस्वाद है, तो अधिकारियों ने डांटते हुए कहा कि आपको हर हाल में पोषण आहार बांटने के आंकड़े पूरे करने हैं।

इसके तहत सेविकाओं से कहा गया कि बच्चों को पैकेट सौंपते हुए फोटो लो, परिजनों से साइन करवाओ और फिर भले ही उसे फेंक दो। इसी तर्ज पर काम किया गया। इस बात की पुष्टि पोषण आहार लेने वाले परिवारों ने भी की। उनका कहना था कि वे केवल साइन करते हैं, आहार नहीं लेते। उन्होंने सेविकाओं से कह दिया है कि वे खुद ही उसे फेंक दें।

Created On :   12 March 2026 11:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story