‌Bhaskar Impact: अवाडा कंपनी हादसा - पुलिस जांच में लापरवाही आई सामने, दैनिक भास्कर की खबर का असर - दो प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ केस दर्ज

अवाडा कंपनी हादसा - पुलिस जांच में लापरवाही आई सामने, दैनिक भास्कर की खबर का असर - दो प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ केस दर्ज
  • 6 मजदूरों की मौत के मामले में कार्रवाई
  • दैनिक भास्कर की खबर का असर
  • दो प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ केस दर्ज हुआ

Nagpur News. बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवाडा कंपनी में पानी की टंकी के विस्फोट से हुए भीषण हादसे के मामले में पुलिस ने जांच के बाद दो अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। इस दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह लापरवाही सामने आने पर यह प्रकरण दर्ज किया गया है। पहले इस प्रकरण में बूटीबोरी थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने इस मामले को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गहन जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डिश) की रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

टंकी के निर्माण के दौरान नट-बोल्ट ठीक से नहीं कसे गए थे। इसी वजह से हाइड्रो टेस्टिंग के दौरान टंकी दबाव नहीं झेल सकी ।


यह भी पढ़े -गुढ़ी पाड़वा पर ऑटो सेक्टर में रफ्तार, दोपहिया की रिकार्ड बुकिंग - हजारों वाहनों की डिलीवरी की तैयारी

रिपोर्ट में लापरवाही पर फोकस

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डिश) की रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। टंकी के निर्माण के दौरान नट-बोल्ट ठीक से नहीं कसे गए थे। इसी वजह से हाइड्रो टेस्टिंग के दौरान टंकी दबाव नहीं झेल सकी और फट गई, जिससे हादसा हो गया और 6 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसा 19 दिसंबर को हुआ था। सरकार और कंपनी की ओर से मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई थी। सभी मजदूर बिहार के रहनेवाले थे।


इन पर दर्ज हुआ मामला

बुटीबोरी थानांतर्गत अंतर्गत नवीन एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित अवाडा कंपनी की 1225 के एल, क्षमता वाली पानी टंकी में हुए विस्फोट प्रकरण में आकस्मिक मृत्यु (मर्ग) के बाद अब पुलिस ने आवादा कंपनी के प्रोजेक्ट हेड प्रशांतकोमल अरविंद कुमार तथा गोयल स्टील टैंक के प्रोजेक्ट हेड राजेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी सामने आई।

पड़ताल अभी जारी है

अवाडा इलेक्ट्रो ने चार पानी की टंकियों के निर्माण का ठेका उत्तर प्रदेश की गोयल स्टील टैंक कंपनी को दिया था। जांच में सामने आया है कि ठेका कंपनी ने टंकी असेंबली के दौरान नट-बोल्ट को ठीक से नहीं कसे, जो इस बड़े हादसे का कारण बनी। अवाडा इलेक्ट्रो परिसर में बनी अन्य तीन पानी की टंकियों को भी तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल बुटीबोरी पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Created On :   15 March 2026 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story