विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का मौका, कंसलटेंट पद पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल आखिरी तारीख

विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का मौका, कंसलटेंट पद पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल आखिरी तारीख
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीएसपी डिवीजन में कंसलटेंट के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (एमईए) ने पीएसपी डिवीजन में कंसलटेंट के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाला अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट (एलएलबी/एलएलएम) होना चाहिए। आवेदक के पास विधायी और नीतिगत मामलों के ड्राफ्ट तैयार करने और संशोधन करने में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट के पास अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखित और मौखिक संचार कौशल में निपुणता व कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान (वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट) आदि होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य कैंडिडेट का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दी गई एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को एप्लीकेशन से अटैच करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'अवर सचिव (पीएफ एवं पीजी) विदेश मंत्रालय, कमरा संख्या 4071, जवाहरलाल नेहरू भवन, 23-डी, जनपथ, नई दिल्ली-110011' पते पर पोस्ट कर दें।

वहीं, जो अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन करना चाहते हैं, वे नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल के माध्यम से आवेदन करें, जिसमें विषय स्पष्ट रूप से दिया होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार का नाम और पद का उल्लेख हो, जिसके लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story