- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- स्मार्ट मीटर का नया फंडा - 15 दिन...
महावितरण: स्मार्ट मीटर का नया फंडा - 15 दिन में बिल नहीं भरा तो अंधेरे में कटेगी रातें - अपने आप ही कट जाएगी बिजली

Nagpur News. महावितरण के अभियंता व कर्मचारियों को भविष्य में बकाएदारों के पास जाकर बिल भरने की गुजारिश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बकायदारों की बिजली काटने व बिल का भुगतान करने पर बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने का काम महावितरण कर्मचारी को नहीं करना पड़ेगा। महावितरण द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर में यह विशेष व्यवस्था है। तय तारीख के 15 दिन बाद भी बिल नहीं भरा तो खुद ही लाइन बंद हो जाएगी।
यह भी पढ़े -नागपुर से दिल्ली- मुंबई- बंगलुरु हैदराबाद की फ्लाइट हुई महंगी, नागपुर-मुंबई इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द
सब कुछ ऑनलाइन
महावितरण की तरफ से तेजी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम हो रहा है। स्मार्ट मीटर का सारा कंट्रोलिंग मांटेकार्लो कंपनी के पास है। अगर बिजली बिल भरने की आखिरी तारीख 15 है, तो इसके बाद 15 दिन की मोहलत रहेगी आैर उसके पश्चात खुद ही बिजली बंद हो जाएगी। बिल भरने के बाद खुद ही बिजली आपूर्ति पूर्ववत हो जाएगी। बिजली कर्मी लाइन काटने भी नहीं आएगा आैर जोड़ने के लिए भी नहीं आएगा। मांटेकार्लो कंपनी के कंट्रोल रूम में बकाएदार के बिल भुगतान करने की जानकारी ऑनलाइन पहुंच जाएगी। लाइन काटने पर उपभोक्ता से 236 रुपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क अगले बिजली बिल में जोड़कर आएगा। बिल भुगतान करने की रसीद दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े -बुझ गया एक घर का चिराग, 12वीं के छात्र ने मॉल से कूद कर दी जान - परीक्षा खत्म होने के बाद भी घरवालों से कहता रहा पेपर
विदर्भ में 60 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगेंगे
नागपुर समेत पूरे विदर्भ में 60 लाख से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने हैं। नागपुर में अभी 20% से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे है। स्मार्ट मीटर का विरोध तो हो रहा है, लेकिन यह सरकार का नीतिगत फैसला होने से हर हाल में मीटर लगना ही है। वर्तमान में जो मीटर है, उसमें 3 महीने का बकाया होने पर भी सीधे बिजली नहीं कटती। कर्मचारी फोन करके बिल भरने की गुजारिश करते हैं।
Created On :   16 March 2026 7:49 PM IST












